
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के देवी खेड़ा मजरे राघवपुर में 14 वर्षीय किशोर घर के हैंडपंप मे टुल्लू बंधा होने के चलते विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर अवस्था में झुलस कर घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटनाक्रम के अनुसार शिवम पुत्र अशोक कुमार उम्र 14 वर्ष घर के बाहर खेल रहा था, परचून की दुकान से कुछ सामान खाने के लिए लेकर आया और खाने के बाद पानी पीने के लिए घर के बाहर लगे हुए हैंडपंप चलाने के लिए चला गया। टुल्लू पंप लगा होने के चलते हैंडपंप में करंट उतर रहा था छूते ही किशोर करंट की चपेट में आ गया और गंभीर अवस्था में घायल होकर बेहोश होकर गिर गया, घायल किशोर को परिवारी जनों के द्वारा बछरावां सीएचसी लाया गया। परंतु डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारिक जनो में कोहराम मच गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मगर परिवारी जनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम न कराए जाने हेतु थाने में तहरीर देकर सबको परिवारी जनों के सुपुर्द कर दिया गया।










