
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊंचाहार, रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िता ने ऊंचाहार पुलिस पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र देकर विपक्षी करण शर्मा, सुनील शर्मा, विपिन शर्मा, अर्जुन, श्याम बाबू, आरती निवासी ग्राम खरौली थाना ऊंचाहार के विरुद्ध ऊंचाहार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 80/2023 धारा 493, 323 504, 506,34 IPC के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत के बावजूद प्रतिपक्षीगणों के विरुद्ध ऊंचाहार पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है । प्रतिपक्षीगणो द्वारा आए दिन पीड़िता को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं जिसको लेकर पीड़िता व नाबालिक बच्चियों के साथ आज पुलिस कार्यालय रायबरेली पर आमरण अनशन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात कही पीड़िता का कहना है विपक्षियों के विरुद्ध गिरफ्तारी कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।










