
रायबरेली ऊंचाहार
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सरायं सहिजन गाँव में गिरी हुई एचटी लाइन में संचालित हो रहे करंट की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया,ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सोमवार की शाम आये तेज तूफान के कारण गांव के पास बाग में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हो पाई, मंगलवार की सुबह गाँव निवासी बाबूलाल की दस वर्षीय पुत्री अंशिका बाग में आम बीनने गई थी, उसी दौरान एचटी लाइन को उसने छू लिया, करंट संचालित होने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान शिवकुमार वर्मा ने पुलिस व बिजली विभाग को मामले की सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।,वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।









