
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
लालगंज रायबरेली
एंकर-रायबरेली में बिजली के पोल पर काम कर रहे संविदा कर्मी की करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। संविदाकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहलानी गांव का है। यहां बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन अजय यादव खम्बे पर चढ़कर काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक तारों में करेंट आ जाने से उन्हें झटका लगा और वह नीचे आ गए। अजय यादव को आनन फानन सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी गई है।










