ग्राहक बन कर, दुकान से 11 ग्राम सोने की चोरी, मामला CCTV में हुआ कैद!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-नगर स्थित सर्राफा व्यापारी ने दुकान पर ग्राहक बन आए माँ बेटे पर 11 ग्राम सोने का बस्तु चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर के साथ CCTV फुटेज देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई!
मामला नगर के सर्राफा बाजार कुँवरगंज स्थित सर्राफा व्यापारी वैभव रस्तोगी ने पुलिस को CCTV फुटेज के सथ दी अपनी शिकायत में बताया कि कल 27 अप्रेल प्रात: लगभग सवा दस बजे एक महिला व पुरुष दुकान पर आए जो कपसेड़ा के रहने वाले बताते हुए वे स्वयं को माँ वेटा बता रहे थे! उक्त लोगो ने दुकान से 11 ग्राम की सोने की जंजीर चोरी की और चार चीज़े पंसद कर रखवा कर यह बोल कर गए कि बैंक से पैसा निकल कर अभी आते हैं!
वैभव ने अपनी तहरीर में आगे बताया कि उनके जाते ही मुझे कुछ गड़बड़ लगा तो मैने अपने CCTV कैमरे चेक किए जिसमें महिला सोने की जंजीर चोरी करती नज़र आई! इन लोगो ने मेरी शॉप से 11 ग्राम की सोने की जंजीर चोरी की है जो कैमरे में साफ नज़र आ रही है! तहरीर के साथ वीडियो और उक्त महिला व पुरुष के फोटो भी संलग्न हैं! मेरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर सोने की जंजीर दिलाई जाय!
सूत्रो की माने तो भले ही तिलहर पुलिस, नगर को अपराध मुक्त करने का ढ़िडोरा पीट कर भले ही शासन स्तर पर अपने नम्बर बढ़ाने में लगी हो लेकिन इसके विपरीत नगर में जहाँ अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं तो वहीं पुलिस का खौफ सिर्फ सीधे साधे और भोले भाले लोगो में ही देखने को मिल रहा है!










