
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एक रोडवेज बस की स्टेरिंग फेल हो जाने से अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई कई लोग हुए घायल वहीं घायलों को डलमऊ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज किया गया सवारियां भरकर जा रही एक रोडवेज बस अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें से कई लोग घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया बस पलटने की सूचना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई गुरुवार देर शाम को कानपुर से प्रतापगढ़ जा रही बस मुराई बाग के आगे गदागंज थाने के बॉर्डर पर लौह के पुरवा के पास पहुंचते ही अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई उस वक्त बस में लगभग 35 सवारियां सवार थी बस पलटने से उस पर सवार लगभग आधा दर्जन सवारी मामूली रूप से चोटिल हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं वही सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका इलाज किया गया वहीं चालक ने बताया कि स्टेरिंग फेल हो जाने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलटी है घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।










