
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर-रायबरेली में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही वैन चलते चलते अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। श्रद्धालुओं ने समय रहते वैन से कूदकर जान बचाई। मामला मिल एरिया थाना इलाके के कल्लू का पुरवा की है। यहां डलमऊ घाट से स्नान कर श्रद्धालु वैन पर सवार होकर अमेठी ज़िले में अपने घर वापस जा रहे थे। यहां कल्लू का पुरवा के वास अचानक वैन में धुआं उठा फिर वह धू धू कर जलने लगी। श्रद्धालुओं ने तुरंत वैन से कूद कर अपनी जान बचाई। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।










