
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली दीनशाह गौरा में रविवार सुबह एक युवती की कुएं में लाश मिली ,इसकी जानकारी होते ही अफरा – तफरी मच गयी गौरा बाजार निवासी बेबी सोनी उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्री शिवदत्त सोनी की लाश रविवार सुबह घर से 20 मीटर दूर कुएँ में मिली सुबह जब बेबी घर पर नहीं मिली तो उसे परिजनों ने खोजना शुरू किया , तभी थोड़ी देर बाद बेबी की लाश कुएं में मिली , लाश मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी , मौके पर पहुंची गदागंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला , पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , थाना अध्यक्ष शरद कुमार ने बताया की भाई कुलदीप ने तहरीर दी है ,बेबी मानसिक रूप से विछिप्त थी ,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है , रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक करवाई की जाएगी ..!
बेबी के दो भाई , कुलदीप सोनी और संदीप सोनी है , तीन बहनों में सबसे छोटी है दो बहनों की शादी हो गयी , घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो रो के बुरा हाल है!










