
जगतपुर रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
जगतपुर थाना क्षेत्र में घर से मजदूरी करने के लिए परदेश के लिए निकले व्यक्ति की गुम हो जाने से परिवार में छाई उदासी
मामला जगतपुर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मजरे भोजराज का पुरावा गांव धोबहा निवासी दसा दीन पुत्र फूल दीन उम्र लगभग 30,वर्ष जिनके दो छोटे- छोटे बच्चे हैं एक बच्चे की उम्र 4 वर्ष व दूसरे बच्चे की उम्र 7 वर्ष है जो पिता के गुम हो जाने के बाद बच्चे बेसहारा हो गए है वहीं परिवार में उदासी छाई हुई है परिवार के लोगों ने बताया कि मेरा बेटा दसा दीन एक तारीख दिन सोमवार को लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन से गढ़ मुक्तेश्वर के मजदूरी करने के लिए रवाना हुए थे वहा पर भट्ठे में काम करते थे वहां न पहुंचने की जब हम लोगो जानकारी हुई तो हम लोगो इधर उधर काफी पूछताछ की पर कहीं कोई पता नहीं चल सका दसा दीन की पत्नी ने बताया कि मेरे पति को गुम हुए सात दिन हो गए है अभी तक कोई पता नहीं चल सका है जिसकी वजह से हम लोग काफी परेशान है और मेरे दो छोटे छोटे बच्चे है जो बेसहारा हो गए है हम लोगो का रो रो कर बुरा हाल है काफी परेशान होकर परिजनों द्वारा जगतपुर थाना में लिखित तहरीर दी गई है वहीं जगतपुर थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया गुम हो जाने की तहरीर मिली है अभी कुछ पता नहीं चल सका है।










