
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पूरे प्रहलाद सिंह उसरी मजरे चन्दई चरूहार गंगा नदी के निकट के जंगल में अचानक कल रात एक सॉड चरते-चरते कुएं में जा गिरा जिसकी सूचना ग्राम वासियों के द्वारा प्रभारी निरीक्षक गदागंज को सूचना दी गई उपनिरीक्षक अखिल तोमर ने हमराही कांस्टेबल शिवम कुमार को लेकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर देखा कि सांड एक गहरे कुएं में गिरा पड़ा है जिसे चोट भी लगी है दरोगा अखिल तोमर, कांस्टेबल शिवम कुमार ने ग्राम वासियों के सहयोग से सांड को रात में ही निकालने की भरसक प्रयास किया पर निकाल नहीं पाये सुबह फिर उपनिरीक्षक अखिल तोमर व आरक्षी शुभम कुमार ने वन विभाग व ग्राम वासियों के सहयोग से चुटहिल सांड को सुरक्षित निकाल कर एक सराहनीय और जीवो पर दया करो की मिसाल कायम कर एक सराहनीय कार्य किया है जिसकी प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है। उपनिरीक्षक अखिल तोमर ने चुटहिल सांड का मौके पर त्वरित प्राथमिक उपचार भी करवाया समाचार लिखे जाने तक सांड सुरक्षित एवं जीवित है।










