
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर दिनदहाड़े कोर्ट परिसर के अंदर पति ने पत्नी पर किया चाकू से जानलेवा हमला पत्नी गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती मामला कोर्ट परिसर का है जहां रंभा का पुरवा थाना ऊंचाहार निवासी उमा सिंह पुत्री रामगुलाम सिंह का अपने पति दुखहरन सिंह पुत्र राम मिलन सिंह निवासी पूरे दयाराम तिवारी का पुरवा थाना नसीराबाद से विवाद के चलते अदालत में मुकदमा चल रहा था आज पत्नी तारीख पर आई हुई थी तभी लाकप के सामने पति ने अपनी पत्नी उमा सिंह पर चाकू से हमला बोल दिया चाकू से हमले में महिला का पेट बुरी तरह से फट गया कोर्ट परिसर के अंदर हुए हमले से जहां पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई वहीं आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं आरोपी हमलावर पति को हिरासत में ले लेकर पूछताछ की जा रही है महिला की शादी के 22 वर्ष हो चुके हैं और उसके 3 बच्चे भी हैं










