
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ज्येष्ठ मास के प्रथम बड़े मंगल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के प्रारम्भ होते ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया सुन्दर काण्ड का पाठ कर लोगों ने प्रसाद का वितरण किया संकट मोचन हनुमान के गूंजे जयकारे गदागंज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर चौकी पर बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया भंडारे में पूड़ी सब्जी व नुकती का प्रसाद वितरण किया गया प्रसाद वितरण के पूर्व हनुमान भक्तों ने सुन्दर काण्ड का पाठ कर हवन व आरती प्रेम भाव से किया सुन्दर काण्ड के तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ संकट मोचन हनुमान के भक्तों ने भाव विभोर होकर प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर डलमऊ क्षेत्राधिकारी रामकिशोर थाना प्रभारी शरद कुमार उपनिरीक्षक अखिल तोमर, दरोगा अनिल यादव व दरोगा अजय यादव एवं क्षेत्र के अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।










