
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर शादी में शामिल होने आए युवक ने गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर मामला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूरुद्दीनपुर गांव का है जहां पर ओम प्रकाश पांडे के भतीजी की शादी थी जिसमें शुभम तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी उम्र 24 वर्ष निवासी मखदुमपुर जनपद प्रतापगढ़ शादी में शामिल होने के लिए रहली जनपद के सलोन थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर गांव आया था कल धूमधाम से शादी होने के बाद आज सुबह लड़की की एक तरफ विदाई हो रही थी तभी घर से 200 मीटर की दूरी पर निमंत्रण में आए युवक शुभम तिवारी ने सीने पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली जैसे ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को सूचना मिली परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घायल युवक को लेकर राय लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया वह जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक शुभम से पूछताछ की










