
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज मखदुमपुर चौकी क्षेत्र के मतीन गंज चौराहे के पास अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है
स्थानीय लोगों ने बताया कि गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना निवासी उमेश कुमार पुत्र हीरालाल पासी उम्र लगभग 25 वर्ष जो सुबह बाग के पुरवा नहर की तरफ से मतीन गंज जा रहा था तभी गदागंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अज्ञात स्विफ्ट डिजायर कार ने मतीनगंज चौराहा के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि सायकल से स्कूल जा रही छात्राओं से जा टकराई गलीमत रही कि स्कूल जा रही छात्राओं को मामूली सी चोट आईं वही बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वही मौका देख स्विफ्ट डिजायर कार ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया स्थानीय लोगों की द्वारा मखदुमपुर पुलिस चौकी में सूचना दी गई वहीं मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनिल यादव ने आनन-फानन में युवक को एंबुलेंस की मदद से सीएससी दीन शाह गौरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया मौत की खबर सुनते ही परिवार जनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है










