
जमुनपुर रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
अनियंत्रित बाईक और बोलेरो वाहन में हुई टक्कर, बाईक सवार दो ममेरे भाई घायल
ऊंचाहार lथाना जमुनापुर चौराहे के निकट अनियंत्रित बाईक और बोलेरो वाहन में टक्कर लग गई। जिससे बाईक सवार दो ममेरे भाई घायल हो गए। परिवारीजनों ने उन्हें ईलाज के लिए सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती कराया है। बोलेरो चालक की पिटाई करने की बात सामने आई है।
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ककोरन गांव निवासी संतोष कुमार अपनी बोलेरो वाहन से मंगवालर की शाम ऊँचाहार की ओर से अपने गांव काकोरन जा रहा था तभी जमुनापुर चौराहे के निकट उसके गांव के ही दीपक यादव व जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी उसका ममेरा भाई अतुल यादव बाईक से किसी काम को लेकर सड़क पार रहे थे इतने में उनकी अनियंत्रित बाइक में बोलेरो वाहन में टक्कर लग गई। जिससे बाईक सवार दीपक व अतुल घायल हो गए । परिजनों ने आनन फानन उन्हें ईलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उधर बोलेरी वाहन चालक संतोष कुमार की पिटाई करने की बात सामने आई है।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई। तहरीर मिलने पर जांच करवाकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी










