
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊँचाहार, रायबरेली। कानपुर -प्रयागराज रेलवे लाईन पर अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही शुरु कर दी।
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मजहरगंज मोहल्ला रेलवे क्रॉसिंग के निकट बुधवार की दोपहर कानपुर प्रयागराज रेलवे लाईन पर कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन संख्या 14101 इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से एक अज्ञात अधेड़ की कटकर मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति रेलवे ट्रैक पे बैठा था अचानक से ट्रेन आ गई और वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है वहीं राहगीरों के द्वारा आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाया जा रहा है शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है










