
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे पर ग्राम सभा व सरकार की सुरक्षित भूमि , तालाब की जमीन पे अवैध रूप से कब्जे दारो के मकान पे चला बुलडोजर भूमाफियाओं के द्वारा अतिक्रमण कर मकान व दुकान का निर्माण करा लिया गया था। ऊंचाहार तहसीलदार के द्वारा नोटिस देने के बावजूद भी लोगों द्वारा उक्त किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था जिसके बाद बुधवार की दोपहर तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने नायब तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह की अगुवाई में राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश तिवारी, लेखपाल सुशील कुमार, प्रमोद गुप्ता, शंकर लाल, वकार अहमद की टीम गठित कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण को हटवाए जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने जमुनापुर चंड़रई मार्ग पर मो. अकील की दुकान से कुंज बिहारी शुक्ल की दुकान तक करीब आठ दुकानों को बुलडोजर से जमीदोज करा दिया गया तहसीलदार अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जल्द ही जमुनापुर चौराहे पर कुछ और लोगो के द्वारा तालाब समेत अन्य सुरक्षित भूमियों पर बनाए गए अवैध मकानों को भी गिरा कर उक्त भूमियों को सुरक्षित किया जाएगा वही जिनकी दुकानें गिराई गई है उन्होंने प्रशाशन पे पक्षपात करने का आरोप लगाया है










