
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर–डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराई बाग चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब नगर के व्यापारियों के द्वारा चौराहे को जाम कर दिया गया और पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे। दरअसल पूरा मामला कल शाम का है जब चार पहिया वाहन सवार एक दर्जन से अधिक लोगों के द्वारा स्थानीय व्यापारी की स्कूटी में टक्कर मार दी गई उसके बाद उन लोगों के द्वारा स्थानीय व्यापारी की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ छिनैती और गाली गलौज करने लगे जिसका आरोप व्यापारी की पत्नी के द्वारा दिखाए गए f.i.r. में जिक्र किया गया है। व्यापारियों का आरोप है कि गाड़ी से उतरे सभी दबंग बार-बार स्थानीय पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का नाम ले रहे थे और धमका रहे थे जिसको लेकर व्यापारी संगठन काफी उग्र हो गए और उन्होंने आज मुराई बाग चौराहे को जाम कर के विधायक मुर्दाबाद के नारे उन लोगों के द्वारा लगाए जाने लगे।
व्यापारियों में ज्यादा आक्रोश होने के बाद मौके पर पहुंचे डलमऊ सीओ राम किशोर सिंह ने मामले को शांत कराया फिर कहीं जाकर व्यापारियों के तरफ से विधायक के गुर्गों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया










