
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद।
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गौतम मजरे सुट्ठा हरदो निवासी युनूस की गदागंज गौरा रोड पे कपड़े सिलाई की दुकान है जिसमें रात में तकरीबन 10 बजे के आस पास आग लग गई जिससे दुकान में रखे हुए कपड़े और सामान जल कर राख हो गए
वही दुकानदार युनूस काफी गरीब व्यक्ति जो कि कपड़े सिलाई करता है और परिवार चलाता है वहीं युनूस का कहना है कि रोज की तरह वो शाम को 6 बजे दुकान बन्द कर के घर चला गया रात में 10 बजे के आस पास पड़ोसी का फून आया कि दुकान में आग लग गई जब तक मै वहा पहुंच पाता जब तक दुकान में रखे सारे कपड़े जल चुके थे जिसकी वजह से मेरा नुकसान हो गया है वहीं थाने में लिखित तहरीर दे दी गई है थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है










