
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज क्षेत्र में जेंष्ठ मांह के तीसरे बड़े मंगल के उपलक्ष्य में गदागंज चौराहे के चारों ओर बजरंगबली के भंडारे का आयोजन किया गया भक्तों ने प्रसाद में कहीं-कहीं बूंदी पूडी, हलवा पूड़ी, कही सब्जी पूडी, व शरवत वितरण किया पूर्व प्रधान शरद कुमार जयसवाल के द्वारा जलालपुर धई रोड पर पूरी सब्जी व नुक्ती का प्रसाद वितरण कराया गया
वही गदागंज चौराहे के मुख्य मार्ग पर व्यापारियों के सहयोग से सरबत पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार ,उप निरीक्षक अजय यादव उप निरीक्षक प्रेम कुमार सिंह व्यापार मण्डल अध्यक्ष इंतजार सिंह ने बजरंगबली भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रभु को भोग लगाकर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया थाना प्रभारी व उनके सहयोगी गदागंज थाना परिवार के द्वारा प्रारंभ में आने जाने वाले लोगों को प्रसाद वितरण कर आत्मविश्वास के साथ काम करने वाले लोगों की मनोकामनाएं प्रभु पूर्ण करेंगे ऐसा विश्वास है प्रथम दीप धूप बत्ती,प्रज्वलित कर,थाना प्रभारी गदागंज के द्वारा किया गया है कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रेम श्रीवास्तव व बुद्धि साहू व अनेक सहयोगी भक्त गणो के द्वारा कार्यक्रम को समान रूप से चलाया गया शरबत वितरण का कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से चलकर शाम 4:00 बजे तक चला कार्यक्रम का समापन बुद्धि साहू ने भगवान बजरंगबली पर आस्था व्यक्त करते हुए किया गया है इस पुण्य कार्य में इंतजार सिहं ,अनिल सविता, भिखारी महराज, ऋषि प्रसाद,सुकेश,रनबहादुर सिहं,राजू सिहं,अखमल, इंद्र बहादुर शर्मा,समर सिंह ,नीरज त्रिवेदी सहित भक्त गण मौजूद रहें।










