
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कैंप का हुआ आयोजन।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
विकास खण्ड दीन शाह गौरा के ग्राम पंचायत जलालपुरधई तथा ग्राम पंचायत किशोरीबालम पुर के पंचायत सभागार में बुधवार को ग्राम प्रधान जलालपुरधई ऋषी प्रशाद व ग्राम प्रधान राहुल की अध्यक्षता में कृषि विभाग के कर्मचारियों ने जलालपुरधई में अजय दीप तथा नवीन कुमार ने ग्राम पंचायत किशोरी बालमपुर में किसी कारण से रुके हुए किसान सम्मान निधि का निवारण बडी ही तत्परता से करने के लिए कैम्प लगाकर किसानों की समस्याएं सुनीं कृषि विभाग से मिलने वाला किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की योजना है जिन्हें सभी किसानों को जिनके पास कृषक योग्य भूमि है और वह पात्र हैं तो उनकी समस्याओं का निपटारा करते हुए उन्हें किसान सम्मान निधि का भुगतान कराया जायेगा इस योजना में वास्तविक लाभार्थियों की जलालपुरधई किसान सम्मान कैम्प में लगभग 200 की संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।










