भाजपा जनता पार्टी नेता महेश गुप्ता ने किया शरबत वितरण!
जल है तो कल है: महेश गुप्ता
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने एकादशी के उपलक्ष्य में तिराहा बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान पर शरबत वितरण किया! उन्होंने कहा कि जेठ के महीने में शरबत पिलाकर लोगों को गर्मी से राहत दी जा सकती है! जिससे असंख्य के पुण्य प्राप्त होते हैं!
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है! उन्होंने कहा कि जल है तो कल है,लोगों को जल की बचत करनी चाहिए!
प्रायः देखा जाता है कि नगर में कई स्थानों पर नल की टोटी खुली रहती हैं या समर्सिबल का पानी यूं ही लोग सड़कों पर बर्बाद करते रहते हैं।
लोगों को जल की बर्बादी रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए, जिससे आगे आने वाली पीढ़ियों को भरपूर मात्रा में पेयजल प्राप्त हो सके!
इस अवसर पर अंकित गुप्ता, दिनेश चंद्र ,संजीव शुक्ला, गौरव भारद्वाज ,आलोक पांडे , श्रवण कश्यप सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!









