
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकास खण्ड दीनशाह गौरा ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायतों की बैठक की गई ब्लाक सभागार बैठक में विकास खण्ड के ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे सभा में ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या ने कहा कि प्रत्येक गांव में विधवा, वृद्धा पेंशन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं जिन पात्रों को इस योजना का लाभ न मिल पा रहा हो उन्हें
ग्राम प्रधान लाभ दिलाए कोई पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित न रहे पेंशन, मनरेगा, राज़ वित्त अनेक योजनाओं पर ब्लाक के पदाधिकारियों व कर्मचारियों वहीं विकास खण्ड क्षेत्र के मौजूद ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के सभी मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा की गई
वही ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या ने कहा कि मै जनता की समस्याओं का निराकरण व ग्राम सभा का विकास जरूर करेंगे जिस भरोसे पर आप लोगों ने मुझको यह पद व जिम्मेदारी दी है यह जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सविता मौर्या, विकास खंड अधिकारी,डाक्टर ज्ञान प्रकाश सिसोदिया, प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि प्रसाद व अन्य प्रधान व बीडीसी उपस्थित रहे।










