
डलमऊ रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेेेद
शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ पंडित बृजेश दत्त गौड़ एवं सभासद गणों के द्वारा नगर पंचायत डलमऊ कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्हे ढोल नगाड़े के साथ अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, लिपिक शोहराब अली, आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारियों ने स्वागत किया। उसके बाद नगर पंचायत डलमऊ सभागार में हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन पूजन करने के बाद नारियल फोड़ कर श्री गौड़ को अधिशासी अधिकारी ने पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान श्री गौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा गरीब कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका कार्य सुचारू रूप से जनहित में कराया जाएगा श्री गौड़ ने कहा जो हम कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। हम ने विकास की गंगा बहाई है। इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार से डलमऊ का महा विकास होगा। इस दौरान पं शुभम गौड़ ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पं शुभम गौड़ ने कहा कि जनता के हित के लिए हम सदैव खड़े रहे हैं। सम्मानित जनता की हर संभव मदद के लिए हमारे घर के दरवाजे रात दिन खुले रहेंगे । इस मौके पर पंकज पुजारी, पुतानी महाराज, मनोज पांडेय, चंद्र पंडा, शैलेश मिश्रा, दिलीप बाजपेई,विनोद निषाद, मोहम्मद शकील, फिरोज आलम, राहुल यादव,रितिक जयसवाल, पंकज जयसवाल, विक्रम सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।










