
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर- रायबरेली में बिना लाइसेंस संचालित खाद्य पदार्थ की दुकानों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। यहां ज़िले भर की ग्यारह गैर लाइसेंसी दुकानों पर 12 लाख का जुर्माना हुआ है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी की अदालत ने यह जुर्माना लगाया है। दअरसल मार्च माह में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अपने अपने इलाकों में खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों के लाइसेंस चेक किये थे। उस दौरान शहर स्थित मशहूर काशी पूड़ी समेत अलग अलग तहसीलों लगभग दो दर्जन दुकानदार लाइसेंस नहीं दिखा सके थे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी को नोटिस भेजी थी। इनमें से 11 दुकानदारों को छोड़कर अन्य ने लाइसेंस बनवा लिया था। जिन ग्यारह दुकानदारों ने तय समय सीमा के भीतर लाइसेंस नहीं बनवाया तो मामला एडीएम प्रशासन की अदालत में चला गया। यहां अलग अलग दुकानों पर अस्सी हजार से लेकर सवा लाख तक का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार कुल 11 दुकानों पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।










