
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गंगा स्नान करने आए युवक की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत
एंकर गंगा स्नान करने गए युवक गहरे पानी में जाने से डूबा घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला गया परिवार में मचा कोहराम मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा घाट का है जहां आज सुबह नागेश त्रिपाठी पुत्र ओम प्रकाश उम्र 28 वर्ष निवासी बेला टेकई थाना भदोखर गंगा स्नान के लिए डलमऊ गए हुए थे गंगा स्नान करते समय युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया युवक की चीख-पुकार सुनकर आस्थान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक युवक की दर्दनाक मौत हो चुकी थी युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की विधिक कार्यवाही शुरू की










