
ऊँचाहार,रायबरेली। सड़क पर बाइक से गिरकर एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका सीएचसी में इलाज कराया गया है।
सोमवार की दोपहर क्षेत्र के गंगश्री गांव निवासी शांति 23 वर्ष परिवार के ही एक युवक के साथ बाइक से किसी कार्य को लेकर ऊँचाहार बाजार हुई थी, तभी नगर के बस स्टॉप पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक पर बैठी युवती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में युवती सीएचसी आई थी जिसका इलाज किया गया है।










