
रेलवे लाईन किनारे शौच के लिए गए बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से हुई बुजुर्ग की मौत
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र का है। जहां अरखा से महेशीपुर गांव को जोड़ने के लिए रास्ता है। इसी रास्ते पर पूरे शिव गुलाम मजरे अरखा गांव के निकट ही रेलवे लाईन है। गांव निवासी रामेश्वर 80 बर्ष रविवार की शाम करीब छह बजे गांव के निकट रेलवे लाईन के किनारे शौच क्रिया के लिए गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शौच क्रिया के बाद जब वह रेलवे लाईन पार कर रहे थे तभी पत्थरों पर उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए इतने मे कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन बुजुर्ग को रौंदते हुए ऊपर से निकल गई जिससे उनकी कुचल कर मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत कार्यवाही शुरु कर दी।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि ट्रेन से कटकर बुजुर्ग रामेश्वर की मौत की सूचना मिली है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।










