पीड़ित पर तहरीर वापस लेने का पुलिस बना रही है दबाव!
लड़की ढ़ूडने को स्वयं ही दर दर भटक रहा है पीड़ित परिवार!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-गैरमुस्लिम शादी शुदा लड़का, मुस्लिम बिरादरी की लड़की व घर के संदूक का ताला तोड़ कर लाखो का जेबर व नकदी लेकर रात में फरार हो गया! दो दिन की तलाश के साथ ही परिवार ने तिलहर कोतवाल को तहरीर दी परन्तु जहाँ पीड़ित की फरियाद सुन कर कार्यवाही का दिलासा देना चाहिए तो वहीं तिलहर कोतवाल लड़की बीमार मँ को फटकार लगाते हैं! मामला गंभीर होने के बाद भी तिलहर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी ही नही बल्कि पीड़ित माँ से अग्रिम कार्यवाही न करने का दबाव बना कर लिखित मांग कर रही है!
30 मई की रात, थाना क्षेत्र के एग गांव से मुस्लिम बिरादरी की लड़की को गैरमुस्लिम जबरन भगा कर ही नही ले गया बल्कि घर में रखा लाखो का जेबर और नकदी भी ले उड़ा! ग्राम मलूकापुर निवासी रमनपाल उर्फ छिद्दा ने दो अज्ञात अपने साथियों सगं मिल कर इस घटना को उस समय कारित जब घर में अकेली लड़की और उसकी माँ के अलावा पिता और भाई जानबरो से फसल रखवारी करने रात के अन्धेरे में खेतो पर जूझ रहे थे!
बताया जाता है कि 2 जून को तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस इस मामले का संज्ञान जानबूझ कर इस लिए नही ले रही कि इसमें कुछ माल कमाने का अवसर नही मिल पा रहा है वहीं भेदभाव की राजनीति का प्रयोग कर अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नही कर सकी! भेदभाव और ऊपरी इन्कम की राजनीति के चलते तिलहर कोकवाली में पीड़ितो की फरियाद पर उन्हे सिर्फ हिकारत भरी नज़रो से देख तहरीर वापस लेने के लिए डराने और धमकाने की चर्चा रहती है!









