
खेतों की रखवाली करने जा रहे युवक को दबंगो ने पीटा,
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊँचाहार, रायबरेली। खेतों की रखवाली करने जा रहे युवक को पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगो ने पिटाई कर दी। दबंगो की पिटाई से युवक का पैर टूटने की बात सामने आई है।
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे भीम मजरे अरखा गांव निवासी फूलचंद रविवार की रात करीब नौ बजे अपने घर से खाना खाकर गांव के निकट ही स्थित खेतों की रखवाली करने जा रहा था। जैसे ही दबंगो के घर के पास पंहुचा तो दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडों से युवक की पिटाई कर दी और मरणासन्न स्थिति में उसे छोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर भाग गए। परिजनो ने उसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक की पैर टूटने की बात सामने आ रही है। कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि पूरे भीम मजरे अरखा गांव निवासी फूलचंद के भाई की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।










