
शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा क्षेत्र भ्रमण पैदल गश्त
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली 5 जून को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख स्थानों पर भ्रमण कर आमजनमानस से वार्ता करते हुए पैदल गस्त की गई।
इसी क्रम में जनपद के क्षेत्राधिकारी ,प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष ,चौकी प्रभारियों ,द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत बॉर्डर राजमार्गों प्रमुख चौराहों, तिराहों ,कस्बों,सर्राफा मार्केट ,बाजार ,मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों व अन्य चिन्हित स्थानों पर भ्रमणशील रहकर पैदल गरुड़ वाहिनी दस्ते से गश्त की जा रही है । साथ ही विभिन्न स्थानों पर एवं समस्त जनपदीय वार्डर टोल प्लाजा पर बैरियर पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की संघन चेकिंग करते हुए सम्बन्धित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है ।










