सड़को पर बिखरता कूड़ा टूटी सड़के, पालिका कर्मियों की हठधर्मी!
कर्मचारियों की हठधर्मी कहीं चेयरमैन को बदनाम करने की साजिश तो नही!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-एक ओर जहाँ पालिका चेयरमैन, नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखने के लिए संकल्पित हैं तो वहीं दूसरी ओर नगर की सड़को और सार्वनिक स्थाने पर लगे कूड़े के ढ़ेर और उसमें चरते सुअर कुछ और कहानी ही बैंया करते नज़र आते हैं! दूसरी ओर चेयरमैन नगर पालिका के राजस्व रूपी खजाने को बढ़ाने के चिंतित दिखाई पड़ती है तो वहीं नगर पालिका कर्मचारी अपनी हठधर्मी के चलते सबसे व्यस्त शौचालय का ठेका भी एक 1000 रु० में करके खानापूर्ती करते नज़र आते हैं!
सूत्रो की माने तो जहा शासन की मंशा अनुरूप भवन माचित्र के बिना भवन निर्माण को अबैध माना गया है तो वहीं भवन मानचित्र की NOC मात्र पाने के लिए नगर पालिका को भारी चढ़ावा चढाए बिना प्राप्त नही हो पाती, ऐसे नगर का आमजन पालिका प्रशासन पर किस तरह से भरोसा करे साथ ही पालिका कर्मियों की इन हरकतो के चलते चेयरमैन की छवि पर भी खासा फर्क पड़ता देखने को मिलता है!
बताया जाता है कि यह बात किसी से छिपी नही कि पालिका सम्पत्तियों पर रात ही रात में किस प्रकार और पालिका के किस कर्मचारी की मिली भगत अबैध निर्माण होते देखे गए हैं वहीं आमतौर पर नगर के एक नॉर्मल व्यक्ति की ओर से मोटा चढ़ावा न मिलने से उसे अपने भवन निर्माण के लिए मात्र NOC हासिल करने के लिए कितने चक्कर काटने पड़ते हैं! इतना ही नही कभी कभार तो इस मामले में पालिका के कथित कर्मचारी E.O और चेयरमैन तक की बात को नजरअंदाज कर अपनी हठधर्मी पर अड़े रहते नजर आते हैं!









