
मृतक परिवार से मिलकर क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी ने व्यक्त की संवेदनाएं
पीड़ित परिवार से मुलाकात करते समय नम हुई विधायक की आंखे
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली (सतांव) 2 दिन पूर्व गंगा स्नान करने गए दो युवको की डूब कर मौत हो गई थी जबकि दोनों व्यक्ति अलग-अलग गांव के रहने वाले थे प्रांशु पुत्र रामप्रसाद 22 वर्षीय और सहजौरा निवासी सुमित कि गंगा स्नान करते समय गहरे पानी मे चले जाने की वजह से उनकी मौत हो गई थी आज उसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी मृतक परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त की उन्होंने परिवार को धीरज बंधाया और उन्होंने कहा यह घटना बहुत ही दुखद है और समाजवादी परिवार इस परिवार के साथ खड़ा रहेगा दरअसल पूर्णमासी के दिन दोनों लड़के गंगा स्नान करने के लिए गेगासो कंडाघाट गए हुए थे जहां पर दोनों स्नान करने के लिए जैसे ही गए उनकी समझ में नहीं आया और दोनों व्यक्ति गहरे पानी में चले जाने की वजह से काल के मुंह में समा गए जैसे ही इन मृतकों की सूचना क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी को मिली उन्होंने फोन करके पीड़ित परिवार को पहले तो संवेदनाएं दी क्योंकि पार्टी कार्यालय में बैठक होने के कारण उस दिन पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं कर पाए लेकिन आज हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी अपने काफिले के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की और संवेदनाएं व्यक्त की उन्होंने कहा की मै और समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और उन्होंने कहा इस प्रकार से हमारे क्षेत्र के नौजवान दो लड़कों के साथ इतना बड़ा हादसा हो जाना कहीं ना कहीं यह बहुत ही दुखद है मैं ईश्वर से इन दोनों मृत आत्मा को और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हमेशा रहेंगी










