
क्षेत्रीय विधायक डाक्टर मनोज कुमार पांडे ने दी आर्थिक सहायता
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊंचाहार विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने बीते दिनों शनिवार को खरौली ग्राम पंचायत के तीर के पुरवा में लगी भीषण आग के हुए नुकसान में पीड़ित परिवार, से मिलने पहुंचे वहीं क्षेत्रीय विधायक ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी विधायक ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से वार्ता कर 13-13 हजार रुपए सरकारी सहायता राशि स्वीकृत करवाई पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास व पेयजल हेतु इण्डिया मार्का भी लगवाया गया और सोलर लाइट लगवाने की भी बात कही पीड़ित परिवार राजेंद्र प्रसाद निषाद, उदयराज निषाद, रहमाली निषाद अवधेश निषाद, सुनील निषाद व बाबूराम निषाद जो अत्यंत गरीब परिवार है जिनकी गृहस्थी आग लगने से जलकर राख हो गई वहीं क्षेत्रीय विधायक ने कहा जिलाधिकारीक्ष को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाए जाने की मांग की जाएगी इस अवसर पर गंगा विष्णु यादव प्रधान,अमर बहादुर यादव प्रधान, सुनील कुमार निषाद बीडीसी शिव प्रसाद पासी प्रधान,विजय सिंह नीलू पाण्डेय, आशीष तिवारी प्रधान,रज्जन दुबे व निरंजन निषाद बीडीसी आदि उपस्थित रहे










