
अवैध कब्जा रोकना लेखपाल को पड़ा महंगा,भू माफियाओं लेखपाल पर किया जानलेवा हमला
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर- अवैध कब्जा रोकना लेखपाल को पड़ा महंगा बाइक सवार दो भू माफियाओं ने लेखपाल पर किया जानलेवा हमला लेखपाल गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आनंद नगर मोहल्ले का है जहां के रहने वाले हैं वेद प्रकाश सिंह सदर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं ग्रामीणों की शिकायत पर तालाब व सुरक्षित जमीनों पर हो रहे कब्जे को रोकने के लिए लेखपाल वेद प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ सदर तहसील के भदोखर थाना खनुआ गांव में सुरक्षित ज़मीन पर निर्माण की सूचना पाकर लेखपाल वेद प्रकाश सिंह ने काम रुकवा दिया था। काम रुकवाने के बाद वापस अपने घर पहुंचे थे के पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो भू माफियाओं ने हमला बोल दिया हमले में लेखपाल वेद प्रकाश सिंह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े मोहल्ले वालों की मदद से घायल लेखपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया घटना की सूचना मिलते ही ज़िलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर समेत कई अन्य अधिकारियों को अस्पताल रवाना किया। फिलहाल लेखपाल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। लेखपाल की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। उधर हमले के दौरान मौके पर मिले दो मोबाइल के ज़रिए भी पुलिस हमलावरों को चिन्हित कर रही है।










