
हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी द्वारा की गयी अग्नि पीड़ित की मदद
रायबरेली हरचंदपुर
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
सताँव क्षेत्र के गोविंदपुर कठोइया निवासी बंसीलाल पासवान पुत्र छेदीलाल पासवान के घर में कल रात आग लग गयी। जिस कारण घर में रखा सारा सामान, कपड़े, राशन- पानी, सारे कागज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित को अभी तक सरकारी आवास भी नहीं मिला है। वह परिवार सहित छप्पर रखकर रह रहा था। जिसमें अज्ञात कारणों से कल रात आग लग गयी। जिससे पीड़ित का परिवार इस भयंकर गर्मी में खुले में रहने को मजबूर है।आग लगने की सूचना मिलने पर हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी जी ने तत्काल पीड़ित के घर पहुँचकर परिवार की आर्थिक मदद की। विधायक राहुल लोधी ने मौके पर ही अधिकारियों को फोन करके पीड़ित को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विधायक जी ने आर्थिक मदद के साथ – साथ पीड़ित को हैंडपम्प एवं लाइट देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक जी ने ग्रामवासियों को 500 मीटर का खड़ंजा भी देने की घोषणा की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों ने इस नेक कार्य के लिए विधायक जी की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया। विधायक जी द्वारा लोगों को जानकारी दी गयी की आप में से किसी को भी यदि कोई गंभीर बीमारी होती है तो हमें सूचित करें हम आपकी दवा विधायक निधि से बिल्कुल मुफ्त कराएंगे। विधायक जी ने कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार नहीं है लेकिन हम आपकी सेवा में सदैव उपस्थित रहेंगे एवं हरचंदपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर हैं। इस अवसर पर शिवबहादुर लोधी, आशीष प्रजापति, विष्णुबहादुर त्रिवेदी, रामआसरे पासवान, दलगंजन पासवान, हर्षित द्विवेदी, गुरुप्रसाद गौड़, पुत्तन गौतम, कपिलदेव विश्वकर्मा, सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।










