
तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर मौके पर दो लोगो की हुई दर्दनाक मौत
रायबरेली गुरबक्श गंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा अनियंत्रित तेज रफ्तार मारुति वैन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर बाइक को टक्कर मारने के बाद मारुति सड़क के किनारे बने गड्ढे में गिरी दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत वही पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल मामला गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढकिया चौराहे का है जहां अनियंत्रित रफ्तार मारुति कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई कार पलटने से कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया वहीं मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है










