
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस हुआ सम्पन्न।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस डलमऊ उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ आए हुए फरियादियों की शिकायतों के आधार पर एसडीएम ने राजस्व टीम व पुलिस फोर्स मौके पर भेजकर मामले को निस्तारित करवाने का आश्वासन दिया वहीं एसडीएम ने आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी अधिकतर राजस्व सम्बंधित शिकायतें आई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर निराकरण किया गया शेष बची हुई शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया टीम गठित कर शेष बची हुई शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण करने का सम्बंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया इस अवसर पर डलमऊ उपजिलाधिकारी आशा राम के साथ गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आई जिनमें से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ क्षेत्रीय लेखपाल मो अमीन,वकार अहमद, शंकर लाल व प्रधान बलराम यादव, पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र सिंह, मोबिन अंसारी, आदि अन्य क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे










