
कार्यक्रम में गई बहन की मनचलों ने फोटो खींचकर किया अभद्रता, भाई ने की शिकायत
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
ऊँचाहार, रायबरेली। बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की बहन की मनचलों द्वारा फोटो खींचने का विरोध करने पर मनचलों ने युवक की पीट कर घायल कर दिया। युवक ने असलहे की बट से मारकर घायल करने का आरोप लगाया है।
प्रतापगढ़ जनपद के नवाबगंज थाना इलाके के बनकट कामा निवासी राजकुमार अपनी बहन के साथ शुक्रवार को ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के छतौना मरियानी अपने मामा के घर ममेरे भाई की बरीक्षा कार्यक्रम में शामिल होने आया था । कार्यक्रम में मनचलों ने अपने मोबाईल से युवक की बहन की तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर युवक राजकुमार ने मना किया तो मनचलों ने और युवक में कहासुनी होने लगी और उसके बाद मारपीट हो गई। मनचलों ने युवक की पिटाई कर के घायल कर दिया। आरोप है कि कट्टे की बट से युवक के सर पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने शनिवार को मामले की लिखित शिकायत कोतवाली में की है।
कोतवाल बालेन्दु गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है।










