
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने करीब 7 माह के बाद शव को कब्र से निकाल कर पीएम के लिए भेजा
एंकर कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद जागा पुलिस प्रशासन मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी घाट के पास का है जहां छत्तीसगढ़ के रहने वाले बैठमाल मजदूरी करने के लिए भट्ठा मालिक राजेंद्र सिंह के यहां आए हुए थे जहां भट्ठे में काम करने वाले मजदूर बैठमाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी जिसके बाद में मृतक मजदूर की पत्नी सांतोबाई ने अपने पति का शव मांगा तो भट्ठा मालिक ने मजदूर की पत्नी को वहां से भगा दिया जिसके बाद मृतक के परिजनों ने कोर्ट का सहारा लिया अदालत ने भट्ठा मालिक राजेंद्र सिंह सहित 6 लोगों के विरुद्ध अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट न्यायालय को सौंपने का आदेश दिया है










