
ए एन एम नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार के लोगो में खुशी की लहर
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली जलालपुर धई निवासिनी दीपका श्री वास्तव पुत्री प्रेम चंद्र श्री वास्तव को यशस्वी तेजस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से ए एन एम पद का नियुक्त पत्र मिला मुख्यमंत्री जी से नियुक्ति पत्र पाकर जहां एक ओर दीपिका श्रीवास्तव खुश है वही दूसरी ओर परिवारीजनों व क्षेत्रीय लोगों के द्वारा बधाई देने का ताता लगा है प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुधार के लिए प्रदेश सरकार ने 9212 स्वास्थ्य महिला कार्यकत्री की जगह निकाली थी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदेश की 600 ए एन एम बहनों को नियुक्ति पत्र वितरण की वहीं दूसरी ओर जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित कर माननीयों द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया रायबरेली जनपद में उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने सभी ए एन एम बहनों को नियुक्ति पत्र देकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा की आप लोग स्वास्थ्य विभाग की एक ऐसी कडी है जो जनता और सरकार के बीच जाती है और चयनित एनम बहनों को बधाई दी।










