
विवाहिता मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जिला न्यायालय जेल।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाइन का पुरवा मजरे खजुरी में बीते 22 मई 2023 को एक विवाहिता महिला घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकी मिली थी वही मृतका के मायके वालों द्वारा हत्या की असंका जताई गई थी घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची घटना पूरे गोसाइन का पुरवा मजरे खजुरी में एक विवाहिता महिला नीलम ने घर के अंदर रस्सी से कुण्डी के सहारे फांसी लगा ली विवाहिता महिला की मौत हो गई थी विवाहिता मृतका नीलम उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी श्यामू गिरि अज्ञात कारणों से घर के अन्दर फांसी लगा ली जब आस पास के गांव वालों को जानकारी हुई तो भीड़ जुटने लगी गदागंज पुलिस को सूचना दी गई थी मौके पर गदागंज पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए थे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था वहीं मृतका के मायके वालों की तहरीर पर पति समेत 6 लोगों पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था अभियुक्त मृतका के पति श्यामू पुत्र शिवराम गिरि उम्र लगभग 35 वर्ष को गदागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला न्यायालय जेल भेज दिया










