
पुलिस अधीक्षक ने 14 सूत्रीय चेक लिस्ट सौपी,महिला अपराध और लव जिहाद जैसी घटनाओं पर लगेगा अंकुश
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली में आने वाले त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मातहतों को 14 सूत्रीय चेक लिस्ट सौंपी है। शासन की मंशानुसार खास तौर पर महिला अपराध और लव जेहाद जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के।लिए यह चेकलिस्ट महत्वपूर्ण साबित होगी। ज़िले भर के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों संग हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों से कहा है कि वह क्षेत्र के संभ्रांत और धर्मगुरुओं के साथ निरंतर संपर्क में रहें। पड़ोसी जनपदों से आने वाले वाहनों पर खास निगाह रखें। पुलिस अधीक्षक ने शराब ठेकों के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ ही महिला अपराधों पर अंकुश व लव जेहाद जैसे मामलों पर सतर्कता बरतने के निदेश दिए हैं। इसके अलावा 14 सूत्रीय चेक लिस्ट में पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक बनाने के साथ ही रजिस्टर नंबर आठ को अपडेट रखने का निर्देश दिया है*










