
आवारा जानवरों से परेशान ग्रामीणों ने आवारा जानवरों को खदेड़ कर सांई पंचायत भवन परिसर में किया बंद
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली विकास खण्ड दीन शाह गौरा क्षेत्र के ग्राम सभा के साई टिकरिया में आवारा जानवरों से पीड़ित ग्रामीणों ने पंचायत भवन परिसर में लगभग 50 जानवरों को खदेड़ कर किया बंद ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आवारा जानवरों से हम लोग परेशान हो रहे हैं खेती करने में काफी समस्याएं आ रही हैं, गौशाला की कोई व्यवस्था नहीं है गांव में व सड़कों पर आवारा जानवर घूमते हैं जिससे लोग टकराकर चोटिल हो जाते हैं पर इनकी कोई व्यवस्था नहीं की गई है वहीं ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना जैसे ही खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सचान को लगी वैसे ही अशोक कुमार सचान मौके पर पहुंचे एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी पहुंचकर सभी जानवरों को 25 आवारा जानवरों को बीकोर गौशाला भेजा गया वही 25 जानवरों को हमीर मऊ गौशाला भेजा गया सभी सभी ग्रामीणों के परेशानी को खंड विकास अधिकारी के द्वारा दूर किया गया










