
धोखाधड़ी का युवक हुआ शिकार अज्ञात व्यक्ति ने A,T,M बदलकर खाते से निकाले ₹88000 हजार रूपए
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र में एक युवक के खाते से अज्ञात युवक ने निकाले 88 हजार रुपए ललित कुमार यादव पुत्र ननकू यादव निवासी फकीरा खेड़ा जनपद उन्नाव जो अपने ससुराल गोविंद पुर माधव आया हुआ था जो 14 तारीख को गदागंज एटीएम से सुबह पैसा निकालने आया हुआ था अनपढ़ होने की वजह से पैसा नहीं निकाल पा रहा था तो पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने कहां लाइए मैं निकाल देता हूं और ₹500 निकालकर दे दिए चुपके से मेरा एटीएम बदलकर अपना एटीएम दे दिया और उसके बाद मेरे अकाउंट से थोड़ा-थोड़ा करके एक ही दिन में ₹88000 रुपए निकाल लिए पीड़ित ने गदागंज थाना में तहरीर दी है थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है










