
ऊँचाहार,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सबीसपुर के निकट ग्राम प्रधान की कार अनियंत्रित होकर खम्भे से टकरा गई, जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई, कार सवार ग्राम प्रधान समेत तीन लोग अन्य सवार थे, गनीमत रही कि कार सभी लोग बाल बाल बच गए।
मंगलवार की दोपहर ऊँचाहार देहात ग्राम प्रधान धनराज यादव सवैया मीरा गांव निवासी मुन्ना सिंह व छिपिया गांव निवासी अजीत सिंह के साथ कार से प्रयागराज गये थे।उसी दिन वापस घर लौटते समय उनकी कार जैसे ही सबीसपुर के निकट पहुंची वैसे ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खम्भे से टकरा गई, जिससे कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहाँ आस पास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार सभी लोगों को बाहर निकाला, गनीमत रही कि कार सवार सभी लोग बाल बाल बच गये।










