
सलोन रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
कुएं के अंदर गिरी गाय को ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से सफलतापूर्वक बाहर निकाला
एंकर- रायबरेली में कुएं के भीतर गिरी एक गाय को गांव वालों ने फायर ब्रिगेड की मदद से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। गाय को कुएं से बाहर निकालने का वायरल वीडियो देखकर जिले में लोग फायर ब्रिगेड की तारीफ कर रहे हैं। मामला सलोन थाना इलाके के मटका गांव का है। यहां निष्प्रयोज हो चुके एक कुएं की बाउंड्री टूट जाने से वह दिखाई नहीं देता है। इसी कुएं के पास घास चरते चरते एक गाय अचानक उसमें गिर गई। कुएं में पानी ज़्यादा होने की वजह से गाय के गिरने पर ज़ोर की आवाज़ हुई जिसे सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने कुएं में गाय गिरी हुई देखी तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घण्टों की मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसी बीच किसी ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।










