
ईदगाह में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज व अमन चैन की मांगी गई दुआए
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुस्लिम समुदाय के लोगो ने ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से ईदगाह व मस्जिदों में अदा की , धमधमा ईद गाह में हाफिज मतीन के द्वारा नमाज पढ़ाई गई नमाज अदा करने के बाद
देश में अमन चैन की दुवाएं मांगी गई एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी हाफिज के द्वारा लोगों से अपील भी की गई कि कुर्बानी की फोटो य वीडियो सोशल मीडिया पर न डाले जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे वहीं थाना प्रभारी शरद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही वही अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखी जिससे आपसी सौहार्द बना रहे किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलने पाए










