
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
तीन दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से गरीबों के आशियाने हुए धराशाई
एंकर–मानसून ने अभी रफ्तार भी नहीं पकड़ा वही लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से गरीबों के आशियाने धराशाई होते जा रहे हैं बीते 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्र में दो घर बारिश की वजह से धराशाई हो गए एक घटना जहां रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के देवंदापुर की है जहां पर एक कच्चा मकान बारिश की वजह से ढह गया जिसमें पति पत्नी उसी में दब गए लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी घटना खीरों थाना क्षेत्र की है जहां नुनेरा गांव कि है जहा कि निवासी कलावती और उनका पुत्र रोशन अपने कच्चे मकान में रह रहे थे स्थानीय लोगों की माने तो इन्होंने प्रधान से कई बार आवासीय कॉलोनी के लिए गुहार भी लगाई थी। मां बेटे के अलावा इनका कोई नहीं था पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी एक सरकारी आवास के लिए लगातार प्रधान के घर के चक्कर भी काटे जा रहे थे। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अगर इनको आज सरकारी आवास मिल गया होता तो इनके बेटे की जान बच गई होती इस बारिश की वजह से इनके बेटे को अपनी जान गंवानी पड़ती फिरहल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










