
शौच के लिए गई बुजुर्ग महिला का पैर फिसलने से नहर में डूब कर हुई मौत
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
शौच के लिए नहर की ओर गई एक वृद्ध महिला का अचानक पैर फिसल जाने की वजह से वह गहरे जल में डूब गई जब तक लोग बाहर निकालते मौत हो चुकी थी गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर ग्राम सभा के पूरे शंकर बक्स का पुरवा की रहने वाली कुवारा उम्र 63 वर्ष जी शाम को लगभग 5 बजे शौच के लिए गांव के बाहर नहर पर गई हुई थी तभी अचानक पैर फिसल जाने की वजह से वह नहर में चली गई जिससे उसकी मौत हो गई वहीं जब ग्रामीण नहर की तरफ गए तो नहर में शव तैरता देखा तो आनन फानन सूचना ग्रामीणों के द्वारा परिवारजनों को दी गई जब परिवारजन मौके पर पहुंचकर बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी मृतक के बेटे हरिश्चंद्र के द्वारा गदागंज पुलिस को सूचना दी गई मौके पे पहुंचे थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा जा रहा है










